girl-child-disappears-from-home-without-telling-case-of-kidnapping-filed-on-suspicion
girl-child-disappears-from-home-without-telling-case-of-kidnapping-filed-on-suspicion

बालिका बिना बताए घर से गायब, संदेही पर अपहरण का केस दर्ज

13/05/2021 राजगढ़,13 मई (हि.स.)। जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भण्डावद स्थित आवास काॅलोनी में रहने वाली किशोरी बिना बताए घर से गायब हो गई। परिजनों ने तलाश किया, नहीं मिलने पर गांव के ही युवक पर भगा ले जाने का संदेह जताया। पुलिस ने गुरुवार को संदेही आरोपित के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर किशोरी और संदेही की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार आवास काॅलोनी भण्डावद निवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि बीती रात बच्ची बिना बताए घर से कहीं चली गई। पड़ोस में और रिश्तेदारों के यहां तलाशने पर जब किशोरी नहीं मिली, तो गांव के प्रकाश पुत्र कैलाश वर्मा पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शंका जाहिर की। पुलिस ने संदेही के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in