गाजियाबाद से हथियार लाकर दिल्ली में कर रहे हैं वारदात, दो पकड़े

गाजियाबाद से हथियार लाकर दिल्ली में कर रहे हैं वारदात, दो पकड़े

नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। गाजियाबाद से हथियार लाकर दिल्ली में वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। जिसका खुलासा उस समय हुआ जब समयपुर बादली पुलिस ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक लूट की वारदात में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल और कारतूस जब्त किया है। आरोपी 11 वारदातों में शामिल रहा है। जबकि मंगोलपुरी पुलिस ने एक आरोपी को हथियार और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में था। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बतया कि बादली थाने में तैनात कांस्टेबल जगदीश इलाके में जब गशत कर रहा था। तभी रोहित कांस्टेबल को देखकर भागने लगा था। शक होने पर जब उसको रुकने का इशारा किया। रोहित तेजी से भागने लगा। जिसका काफी दूरी तक पीछा करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया। रोहित ने पिस्टल और कारतूस गाजियाबाद से किसी जानकार से खरीदे थे। जिसके बारे में पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है। जबकि मंगोलपुरी पुलिस ने राहुल उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से तिलक नगर इलाके से चोरी की बाइक, पिस्टल और कारतूस जब्त किया। आरोपी को एक सूचना पर पीर बाबा मजार के सामने से गिरफ्तार किया। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in