fraudulent-fraudster-arrested-in-the-name-of-shri-ram-janmabhoomi-tirtha-kshetra-dhan-collection
fraudulent-fraudster-arrested-in-the-name-of-shri-ram-janmabhoomi-tirtha-kshetra-dhan-collection

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र धन संग्रह के नाम फर्जी वसूली करने वाला जालसाज गिरफ्तार

प्रयागराज,05 मार्च (हि.स.)। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र धन संग्रह का सौ-सौ रुपये की फर्जी पम्पलेट रशीद छापने वाले अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी पम्पलेट रसीद 729 पीस व 4 अदद छापने की फार्मा प्लेट एक अदद पैन ड्राइव व सर्व मोहर नमूना बरामद किया है। पकड़ा जालसाज करैली थाना क्षेत्र के नया पूरा निवासी कृष्ण चन्द्र आजाद है। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर बाद की गई। हिन्दुस्थान समाचार/ राम बहादुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in