four-nephews-threw-acid-on-their-aunt
four-nephews-threw-acid-on-their-aunt

चार भतीजों ने अपनी चाची पर फैंका तेजाब

जयपुर,07 जून(हि.स.)। भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना इलाके के सर्कुलर रोड़ पर चार भतीजों ने अपनी चाची पर सोमवार सुबह तेजाब फेंक दिया, जिससे महिला 10 से 15 प्रतिशत झुलस गई, जिसे आरबीएम अस्पताल भर्ती करवाया। इस मामले में पुलिस चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। भरतपुर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि नगला मांझी गांव की रहने वाली पीड़ित महिला रेखा यादव (31) अपने इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल आ रही थी, तभी पीछे से बाइक पर चार युवक आए और उन्होंने रेखा पर तेजाब फेंका और भाग गए। स्थानीय लोगों ने उसे जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पीडित महिला के पति सोहन सिंह का देहांत साल 2020 में हो गया था। महिला ने अपने जेठ होतीलाल सहित उसके चार लडके जितेंद्र, राम, विक्रम, प्रेम सिंह पर तेजाब फैंकने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस जेठ के चार बेटों जितेंद्र, राम, विक्रम, प्रेम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पीडिता ने जमीन जायदाद हड़पने के साथ ही उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच पडताल की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in