four-miscreants-riding-a-scooty-robbery-from-a-woman
four-miscreants-riding-a-scooty-robbery-from-a-woman

महिला से स्कूटी सवार चार बदमाशों ने की लूटपाट

नई दिल्ली, 02 मार्च (हि.स.)। उत्तर पश्चिमी जिले के महेंद्रा पार्क इलाके में अपने बच्चों के साथ जा रही महिला से स्कूटी सवार चार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। एक साहसी शख्स ने भागते स्कूटी सवार बदमाशों पर सामान रखे प्लास्टि के बोरे को फेंक कर मारा। नतीजतन स्कूटी फिसली और चारों बदमाश औंधे मुंह सड़क पर घिसटते हुए जा गिरे। दो भाग गए। लेकिन दो को बदमाशों को पब्लिक ने पकड़कर बुरी तरह पहले तो धुन दिया फिर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। फिलहाल महेंद्रा पार्क थाने की पुलिस फरार बाकी दोनों को खोज रही है। पुलिस के मुताबिक, 30 साल की महिला फूल कली आजादपुर इलाके में रहती है। सोमवार को वह 7:30 बजे अपने बच्चों को लेकर भाभाशाह पार्क जा रही थी। जब गली नंबर 28, महेंद्रा पार्क के पास पहुंची ही थी। तभी स्कूटी सवार चार लड़के आए, जिनमें से एक लड़के ने इनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। पब्लिक में से किसी ने इस वारदात को देख लिया। महिला के शोर मचाने पर उस शख्स ने एक प्लास्टिक का कट्टा जिसमें कुछ सामान था, उन चारों लड़कों के ऊपर मार दिया। जिससे चारों लड़के स्कूटी समेत जमीन पर गिर गए तो दो लड़के पैदल भाग गए। वहां दो लड़के को पब्लिक ने पकड़कर पीट दिया तो पुलिस मौके पर आ गई। दोनों को बीजेआरएम हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in