firozabad-six-women-injured-in-a-fierce-firing-in-an-old-enmity
firozabad-six-women-injured-in-a-fierce-firing-in-an-old-enmity

फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश में मारपीट फायरिंग, छह महिलाएं घायल

फिरोजाबाद, 28 मई (हि.स.)। फरिहा थाना क्षेत्रान्तर्गत शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग की गई। इस दौरान करीब छह महिलाएं घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है, जिनमें तीन की हालत गम्भीर है। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव ईखू निवासी भूरे खां के परिवार की गांव में ही पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि शुक्रवार को दूसरे पक्ष ने भूरे खां के परिवार की महिलाओं के साथ घर पर आकर मारपीट की। परिजनों का यह भी आरोप है कि दूसरे पक्ष द्वारा फायरिंग भी की गई है। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। घायलों महिलाओं में मुन्नी, खुशनुमा, फूलबानो, नाशरा सहित छह महिलाएं बताई गई हैं। ड्यूटी पर तैनात डॉ. राहुल जैन ने बताया थाना फरिहा क्षेत्र ईखू से लड़ाई झगड़े में घायल छह महिलाएं यहां आई हैं, जिनको प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। इस सम्बंध में एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि थाना फरिहा क्षेत्र ईखू में दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमे फायरिंग भी हुई है। पथराव करने वाले पांच लोगों को हिरासत में लेकर शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in