जमीन कब्जे के विरोध में पूर्व प्रधान पर फायरिंग, घायल

firing-on-former-head-in-protest-against-land-occupation-injured
firing-on-former-head-in-protest-against-land-occupation-injured

घटनास्थल से हिरासत में लिए गए दो अभियुक्त कौशाम्बी, 27 मार्च (हि.स.)। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के म्योहरा गांव में शनिवार को पूर्व प्रधान को जमीन कब्जे का विरोध करना खासा मंहगा पड़ गया। दबंगों ने पूर्व प्रधान पंकज केसरवानी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उनके पेट में लगी। परिजनों ने प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित दो युवकों हर्षित और मनोज को हिरासत में लिया है। एसपी अभिनन्दन ने घटना के बाद तनाव को देखते पुलिस बल घटना स्थल के पास तैनात किया है। एसपी ने बताया, कड़ा धाम थाना क्षेत्र के म्योहरा गांव में मामूली विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर है। सर्च अभियान चलाकर घटना के दो अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। अवैध शस्त्र बरामद किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in