छपरा में आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, राहगीर को लगी गोली

firing-between-two-sides-in-mutual-rivalry-in-chapra-bullet-fired-by-passer-by

छपरा, 7 फरवरी (हिस)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमधा गांव में आपसी विवाद के कारण दो पाटीदारों के बीच रविवार को दिन में गोलीबारी की घटना में एक राहगीर गोली लगने से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से घायल व्यक्ति रिविलगंज थाना क्षेत्र के राजमल पिरारी गांव निवासी ललन सिंह है। पुलिस के अनुसार होमगार्ड के जवान नवल सिंह तथा सेना के रिटायर्ड जवान चंद्रिका सिंह के बीच पुरानी आपसी रंजिश के कारण गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से पांच- छह चक्र गोली चलाई जाने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिसमें नवल सिंह के दो पुत्र और चंद्रिका सिंह के दामाद व नाती शामिल हैं। पुलिस ने चंद्रिका सिंह के लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया है। फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया है। शनिवार की शाम को भी दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद के कारण झड़प हुई थी। इस मुफस्सिल थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है और इसकी जांच कराई जा रही है। गांव में दोनों पक्षों की ओर से गोली चलाई जाने के कारण काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in