fire-with-gun-with-intent-to-kill-in-ground-dispute-case-registered
fire-with-gun-with-intent-to-kill-in-ground-dispute-case-registered

जमीनी विवाद में जान से मारने की नीयत से किया बंदूक से फायर, केस दर्ज

राजगढ़, 08 मार्च (हि.स.)। जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चारपुरा में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में 59 वर्षीय व्यक्ति पर गांव के ही युवक ने बंदूक से फायर कर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम चारपुरा निवासी ओमप्रकाश (59) पुत्र शिवनारायण गुप्ता ने बताया कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर बीती शाम गांव का प्रेमसिंह पुत्र मोहनसिंह राजपूत खेत पर आकर गाली-गलौंज करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायर किया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 294, 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in