fatehpur-wife-cut-husband39s-private-part-due-to-illicit-relationship
fatehpur-wife-cut-husband39s-private-part-due-to-illicit-relationship

फतेहपुर: अवैध सम्बन्ध को लेकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट

फतेहपुर, 18 फरवरी (हि.स.)। जिले में गुरुवार को पति के अवैध सम्बन्धों से परेशान महिला ने पति के गुप्तांग में धारदार हथियार से प्रहार किया जिससे पति को गंभीर चोटें आई हैं। वही महिला का कहना है कि पति मुझे फंसाना चाहते हैं और हमें छोड़कर अलग रहने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे है। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बाराबंकी का रहने वाला ओमकार पत्नी के साथ जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के पास स्थित सिंह होटल में काम करके गुजर बसर करता है। कोरोना काल से होटल बंद हो जाने की वजह से वह बेरोजगार हो गया है। बताया जा रहा है कि आज जब ओमकार और उसकी पत्नी अपने घर में मौजूद थे। उसी समय पति के अवैध सम्बंधों को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। जिसमें ओमकार की पत्नी ऊषा ने घर में रखे चाकू से ओमकार के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। जिससे उसको गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में ओमकार की पत्नी ऊषा का कहना है कि उसके पति का कस्बे की एक महिला से अवैध संबंध चल रहा है। जिसके चलते पति उससे छुटकारा पाना चाहता है। उसे फंसाने के लिए उस पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। घटना के समय वह घर में नहीं थी। ललौली थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि बाराबंकी का रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में रहता है। पति और पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in