fatehpur-killer-accused-absconding-for-three-months-sent-to-jail
fatehpur-killer-accused-absconding-for-three-months-sent-to-jail

फतेहपुरः तीन माह से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

फतेहपुर, 11 मई (हि.स.)। जिले में मंगलवार को पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर हत्यारोपी को जेल भेज दिया है। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। मंगलवार की सुबह बिन्दकी कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सटीक सूचना पर मडराव गांव के समीप से हत्यारोपी सुरेंद्र सिंह परिहार पुत्र राम प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि 16 फरवरी 2021 को बिन्दकी कोतवाली के मड़राव गांव में महिला अंजू सिंह (45) पत्नी विनोद सिंह की हत्या कर दी गई थी। जिसमें एक आरोपी कयूम खान को पुलिस ने तीन दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था और कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इसी क्रम में दूसरा हत्यारोपी सुरेंद्र सिंह तभी से फरार चल रहा था। जिसे आज पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की और आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में सुरेंद्र सिंह तीन महीने से फरार चल रहा था। आज सटीक जानकारी पर हत्यारोपी सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in