fatehpur-illegal-ashala-factory-revealed-two-of-16-tamanhey-arrested
fatehpur-illegal-ashala-factory-revealed-two-of-16-tamanhey-arrested

फतेहपुर : अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा, 16 तमंचे के दो गिरफ्तार

- शस्त्र बनाने के उपकरण सहित छह अर्धनिर्मित तमंचा बरामद फतेहपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। जिले में सोमवार को पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री के करीब तीन दर्जन तमंचा व उन्हें बनाने के उपकरण बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दो ललौली व मलवां थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्रियों का उजागर करते हुए पुलिस ने बड़ी मात्रा में बने अवैध असलहे, अर्धनिर्मित असलहे, जिंदा कारतूस और असलहे बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर ललौली व मलवां थाना पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 16 निर्मित अवैध असलहे, छह अर्धनिर्मित असलहे, असलहा बनाने के उपकरण, जिन्दा कारतूस बरामद करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस द्वारा जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ जिले के कई थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज हैं। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in