fatehpur-husband-hanged-in-phc-death-due-to-death-of-wife
fatehpur-husband-hanged-in-phc-death-due-to-death-of-wife

फतेहपुर: पत्नी की मौत से दुखी पति ने पीएचसी में लगाई फांसी, मौत

-आग से जलती पत्नी को बचाने में झुलसे पति विशाल की पीएचसी में चल रहा था इलाज फतेहपुर, 05 मार्च (हि.स.)। जिले में पति-पत्नी में आपसी कलह के चलते गुरुवार को पत्नी ने आग लगा कर आत्महत्या कर लिया था। पत्नी की मौत से दुखी पत्नी के बचाने में झुलसे पति ने बीती रात शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में फांसी लगा लिया। कर्मचारियों के आने के बाद सुबह फांसी पर लटकते देख हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज कर घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना व कस्बा निवासी वंदना देवी (32) का गुरुवार को अपने पति के साथ घरेलू मामलों को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े से विक्षुब्ध पत्नी ने आग लगा जान देने का प्रयास किया तो पति विशाल गोस्वामी (35) पत्नी को बचाने का प्रयास किया। जिससे वह भी झुलस गया था। शोरगुल सुनकर परिजनों ने आकर देखा तो दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने वंदना को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति विशाल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती था। हालांकि देर रात चिकित्सक पुष्कर कटियार व डाॅ. धर्मेंद्र ने विशाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था, लेकिन वह जिला अस्पताल नहीं आया। रात में मौका देखकर विशाल ने बेड की चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शुक्रवार की सुबह ड्यूटी में लगे सिपाही दीपक पाल व होमगार्ड जवान राकेश कुमार ने फंदे में लटके शव को देखा तो हड़कंप मच गया। सिपाही ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के इमरजेंसी कक्ष में स्वास्थ्य कर्मियों व ड्यूटी कर रहे सिपाहियों को चकमा देकर किस तरह से मरीज ने फांसी लगाई है। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी ने अनुसार अग्रिम जाच की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in