fatehpur-dead-body-found-of-hanging-woman-in-suspicious-condition
fatehpur-dead-body-found-of-hanging-woman-in-suspicious-condition

फतेहपुर : संदिग्ध अवस्था में फांसी से झूलता मिला महिला का शव

- मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप फतेहपुर, 21 मार्च (हि.स.)। जिले में रविवार को संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच कर रही है। इस मामले में मायके वालों ने ससुराल पक्ष के दो लोगों के पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव में सीमा देवी (30) पत्नी मनोज कुमार का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की खबर फैली तो मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक महिला के मायके वालों को हुई तो वह लोग भी गांव पहुंचे। इस मामले में कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी गयी है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in