excise-department-destroyed-2250-liters-of-lahan
excise-department-destroyed-2250-liters-of-lahan

आबकारी विभाग ने नष्ट किया 2250 लीटर लाहन

हरिद्वार, 31 मई (हि.स.)। हरिद्वार के दिनारपुर के नजदीक ठकरी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब को लेकर 5 जगहों पर दबिश दी। इस दौरान आबकारी टीम ने करीब 2250 लीटर लाहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। सभी अपराधी दबिश देने से पहले ही फरार हो गए। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आबकारी निरीक्षक के अनुसार लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। उधर, बड़ा सवाल यह भी है कि एक ही स्थान सहदेवपुर और उसके आसपास ही कार्रवाई होती रहती है। अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। हर बार आरोपितों को अज्ञात बताया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in