drunken-husband-sprays-kerosene-on-his-wife
drunken-husband-sprays-kerosene-on-his-wife

शराबी पति ने पत्नी पर केरोसिन छिड़क लगाई आग

जयपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। मालपुरा गेट थाना इलाके में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इससे महिला करीब पचास प्रतिशत झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को सवाई मान सिंह अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाधिकारी रायसल सिंह ने बताया कि मूलतः कन्नौज निवासी लालू इलाके स्थित हनुमान नगर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। लालू की शादी करीब बीस साल पहले सुनीता से हुई थी। वह यहां किसी फैक्ट्री में सफाई कर्मियों का ठेकेदार है। घटनाक्रम के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सुनीता और लालू के बीच आए दिन शराब पीने की बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद लालू ने घर में रखे केरोसिन को सुनीता के ऊपर उंडेल दिया और आग लगा दी। इससे सुनीता के बाल, गर्दन एवं शरीर का अन्य हिस्सा झुलस गया। सूचना पर पुलिस मौके अपर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी पति लालू को गिरफ्तार कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in