dri-seized-1156-crore-gold-from-siliguri
dri-seized-1156-crore-gold-from-siliguri

डीआरआई ने सिलीगुड़ी से जब्त किया 11.56 करोड़ का सोना

सिलीगुड़ी, 20 फरवरी (हि.स.)। डॉयरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम ने फिर एक बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर हो रही सोने की तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सिलीगुड़ी के बर्दवान रोड इलाके से 11.56 करोड़ के सोने के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम अक्षय सिरकंडे और ॠषिकेश गौरव है। दोनों ही महाराष्ट्र के निवासी हैं। डीआरआई से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सुचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर बर्दवान रोड पर बस से दो युवक को पकड़ा गया। इसके बाद दोनों युवक की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान दोनों युवक के कपड़े में बने विशेष पैकेट से 150 पीस सोने के बिस्कुट मिले। जिसका बाजार मूल्य लगभग 11 करोड़ 56 लाख 75 हजार रुपये है। दोनों युवक सोने को मणिपुर के रास्ते तस्करी कर दिल्ली तस्करी करने के इरादे में था। डीआरआई आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in