doon-police-revealed-boxer-murder-in-24-hours-four-arrested

बॉक्सर हत्याकांड का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून, 28 जनवरी (हि.स.)। दून पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर राजू बॉक्सर उर्फ राजेन्द्र पुंडीर की हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। घटना में शामिल चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस इस हत्या को पर्पटी विवाद से जोड़ कर देख रही है। गुरुवार शाम एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बुधवार देर रात थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना प्राप्त हुई कि माता मंदिर रोड पर अजबपुर में 02 व्यक्तियों द्वारा राजेन्द्र पुण्डीर उर्फ राजू बॉक्सर नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर तथा अन्य उच्चाधिकारीगणों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों द्वारा घटना को अजांम दिया गया है। गोली मारने के बाद वह अपनी स्कूटी से फरार हो गए। घटना के सम्बन्ध में वादिनी अर्चना पुण्डीर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए गठित टीम के साथ जनपद सीमा को सील कर संघन चेकिंग अभियान चलाया। जिस कारण अपराधी दूसरे जिले और राज्य से बाहर भाग नहीं पाए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ ही मृतक के परिजनों व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। पूछताछ व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में विनय काम्बोज नामक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया। बताया गया कि मृतक राजेन्द्र पुण्डीर उर्फ राजू बॉक्सर का शावेज नाम के व्यक्ति से प्राप्र्टी को लेकर विवाद चल रहा था। अभियुक्त विनय काम्बोज शावेज खान का ही साथी है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल शावेज खान की तलाश शुरू की गई। उसे पुरानी बाइपास चौकी के पास से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। शावेज खान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथी विनय काम्बोज, अनिकेत काम्बोज तथा फरीद खान के साथ मिलकर राजू बाक्सर को मारने का प्लान बनाया था। इसके लिए दो पिस्टल किराए पर व्यवस्था की गई। बुधवार को जब राजेन्द्र पुण्डीर उर्फ राजू बॉक्सर मेरे अजबपुर वाले प्लाट पर आया तो अन्य साथी विनय काम्बोज व अनिकेत द्वारा प्लाट पर आकर उसे गोली मारकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा शावेज खान निवासी अजबपुर नेहरू कॉलोनी उम्र 40 वर्ष को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अभियुक्त फरीद खान को मोथरोवाला स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। घटना में वांछित चल रहे अन्य अभियुक्तों विनय काम्बोज तथा अनिकेत काम्बोज की तलाश के लिए पुलिस ने दबिश दी। दोनों अभियुक्तों को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम को उनके पास से घटना में प्रयुक्त दोनों पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्रेस वार्ता में एसपीसिटी सरिता डोभाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in