divyang-young-man-shot-dead-in-begusarai
divyang-young-man-shot-dead-in-begusarai

बेगूसराय में दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय, 12 अप्रैल (हि.स.)। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का कहर लगातार जारी है। रविवार की देर रात बदमाशों ने एक दिव्यांग की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशो ने साइलेंसर लगे पिस्तौल का प्रयोग किया , ताकि किसी को पता नहीं चले। सुबह में घर के लोगों ने शव को देखा तो हड़कंप मच गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो शिव मंदिर टोला की है। मृतक की पहचान अर्जुन कसेरा के पुत्र रतन कुमार कसेरा के रूप में की गई है। हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शराब कारोबार के चक्कर में यह हत्या हुई है, मृतक के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रतन की हत्या क्यों किया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रतन रात में खाना खाकर अपने कमरेे में सो गया था। इसी दौरान देर रात खिड़की के रास्ते साइलेंसर युक्त पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसकेेे कारण किसी को पता नहीं चला। सुबह में देर तक भी नहीं उठनेेे पर परिवार के लोग जगाने गए तो खून से लथपथ शव बिछावन पर पड़ा मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फुलवरिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सघन अनुसंधान में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in