divorce-after-love-affair-then-started-living-in-relation-case-of-rape-registered

प्रेमविवाह के बाद हुआ तलाक, फिर रहने लगे लिव इन रिलेशन में, दुष्कर्म का मामला दर्ज

जोधपुर, 02 फरवरी (हि.स.)। शहर के बासनी पुलिस थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाली एक महिला ने अपने पूर्व पति पर दुष्कर्म एवं यौन शोषण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। इस पूर्व पति से उसने प्रेमविवाह किया था। संतान भी नहीं है। बासनी पुलिस ने अब पीडिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया है। आरोपित फरार बताया जाता है। बासनी पुलिस ने बताया कि 40 साल की एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने एक युवक से वर्ष 2006 में प्रेमविवाह किया था। मगर मनमुटाव के चलते इनके बीच वर्ष 2016 में संबंध विच्छेद हो गया। रिपोर्ट के अनुसार अभी हाल में वह फिर इस युवक के साथ बासनी में एक किराए के मकान में लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी। तब इस बीच उसने फिर उससे शारीरिक संबंध कायम कर लिए। काफी बार ऐसा होता रहा। पुलिस ने बताया कि अब युवक उसे फिर से छोड़ गया है। तब पीडिता सोमवार को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। उसका मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान एसआई रामभरोसी की तरफ से किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in