कुख्यात ईनामी दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का गुर्जर गिरफ्तार

कुख्यात ईनामी दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का गुर्जर गिरफ्तार

धौलपुर, 03 जुलाई (हि.स.)। पुलिस द्वारा बीहड मुक्त अभियान में शुक्रवार को कुख्यात ईनामी धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल धर्मेन्द्र लुक्का के विरुद्व कई संगीन मामले दर्ज हैं तथा उसकी गिरफ्तारी पर 35 हजार का ईनाम घोषित है। पुलिस ने दस्यु के कब्जे से दो रायफल तथा सौ से अधिक कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किया गया दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का गुर्जर बीते दिनों प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा तथा बाडी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के बाद में सुर्खियों में आया था। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस तंत्र को दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का निवासी देव का पुरा थाना कोतवाली धौलपुर के संबंध में मप्र के मुरैना जिले के जौरा इलाके में लोकेशन मिली थी। जौरा के आसन नदी के जंगलों में घूंघस गांव में एक माकन में छिपा हुआ था। इस सूचना पर पुलिस की टीम बीहड में पंहुची तथा इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को आता देख दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का गुर्जर मौके से भागने लगा,तभी टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का के कब्जे से दो रायफल तथा 103 कारतूस बरामद किए हैं। दस्यु लुक्का के विरुद्व राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का की गिरफ्तारी पर के अपर पुलिस महानिदेशक अपराध शाखा की ओर से 15 हजार,भरतपुर पुलिस रेंज आईजी की ओर से 10 हजार,पुलिस अधीक्षक धौलपुर की ओर से 5 हजार तथा मुरैना पुलिस अधीक्षक की ओर से भी 5 हजार का ईनाम घोषित है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि कुछ समय पूर्व दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का ने अपने गिरोह के सदस्य सीताराम गुर्जर के साथ में प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा तथा बाडी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के विरुद्व अभद्र तथा आपत्तिजनक टिप्पडी करते हुए वीडियो वायरल करके इलाके में अपना खौफ फैलाने की कोशिश की थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए दस्यु लुक्का से पूछताछ की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in