dept-of-a-hunter-climbed-forest-department-team-with-dead-wildlife
dept-of-a-hunter-climbed-forest-department-team-with-dead-wildlife

मृत वन्य जीव सहित एक शिकारी चढा वन विभाग टीम के हत्थे

जयपुर,11 मार्च (हि.स.)। चाकसू वन विभाग टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए मृत वन्य जीव सहित एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। चाकसू क्षेत्रीय वनाधिकारी कैलाशचंद नेहरा ने बताया कि वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान कोटखावदा इलाके के चैनपुरा राजकीय स्कूल के पास एक खेत में वन जीवों का शिकार करते हुए आरोपित सीताराम बावरिया निवासी ठिकरिया गुजरान चाकसू को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक मृत मोर, एक खरगोश, छह तीतर और तेतीस कमेडियां सहित शिकार में ली गई गुलेल भी जब्त की है। आरोपित सीताराम बावरिया पहले भी वन जीवों के शिकार करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in