देवरिया में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, पत्नी-बेटी गम्भीर

देवरिया में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, पत्नी-बेटी गम्भीर

देवरिया, 03 जुलाई (हि.स.)। गौरी बाजार में लाठी-डंडे व धारदार हथियार से एक मजदूर परिवार पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। जिससे मजदूर एवं उसकी पत्नी व बेटी गम्भीर रुप से घायल हो गई। तीनों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शुक्रवार को मजदूर की जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। गौरी बाजार के बभनौली में रामप्यारे गोड़ (55) पुत्र तूफानी मजदूरी करता था। वह गांव के एक व्यक्ति के खेत से रोपाई करके लौटा तो गांव का एक अन्य व्यक्ति ऐतराज जताते हुए उससे भिड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार बात बढ़ने पर कुछ देर बात आधा दर्जन लोगों ने लाठी, डंडे व धारदार हथियार लेकर रामप्यारे के परिवार पर हमला बोल दिया। इस घटना में रामप्यारे गोड़ उनकी पत्नी जगुराती देवी (53) व मायके में रह रही बेटी दुर्गा (35) गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ईलाज के दौरान रामप्यारे की मौत हो गई। मजदूर की मौत से घर में कोहराम मच गया। उसकी तीन बेटियां हैं। जिनकी शादी हो गई है। घटना के बाद से आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं। इस सम्बंध में जब थानाध्यक्ष गौरी बाजार विजय कुमार सिंह गौर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मजदूर के हत्या की जानकारी नहीं है। पुलिस भेज कर पता लगा रहा हूं। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in