देवरिया : शस्त्र नियमावली बदलने से ढाई सौ असलहों के लाइसेंस होंगे निरस्त

Deoria: Changes in the Arms Rules will cancel the licenses of two hundred fifty realities

देवरिया, 09 जनवरी (हि.स.)। जिले में तीन लाइसेंस लेने वाले करीब ढाई सौ लोगों के लाइसेंस को निरस्त करने की तैयारी में विभाग जुट गया है। विभाग ने तीन असलहा रखने वाले सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। नोटिस में कहा गया है कि वह अपने असलहों को शस्त्र दुकानों पर बेच कर उसकी रसीद विभाग में जमा कर दे, अन्यथा असलहा को पुलिस जब्त कर लिया जाएगा। इस नोटिस के बाद तीन असलहा रखने वालों के लिए संकट पैदा हो गया है। अब कुल 14,886 लाइसेंस धारकों में कुछ असलहा स्वामी लाइसेंस बनवाने वालों को काफी कम दर पर अपने असलहा देने को मजबूर हो गए हैं। जिले के 20 थाना क्षेत्रों में रहने वाले 32 लाख लोगों में से कुछ लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस लिए हुए हैं। जिसमें बंदूक, राइफल्स, रिवाल्वर, पिस्टल समेत अन्य असलहों के लाइसेंस शामिल हैं। इस तरह से जनपद में कुल 14,886 असलहों के लाइसेंस बने हुए हैं। जिसमें से लगभग 250 लोगों के पास से एक से अधिक तीन-तीन असलहा का लाइसेंस ले रखे हैं। प्रदेश में असलहों की संख्या को बढ़ता देख शासन ने नियम में बदलाव करते हुए अब एक व्यक्ति पर दो असलहा लाइसेंस रखने का निर्देश जारी किया है। इस नियम के बाद जिले के 250 लाइसेंस धारकों के एक लाइसेंस को निरस्त करने की तैयारी विभाग ने शुरु कर दिया है। इसके लिए जिलाधिकारी ने पिछले दिनों आदेश जारी कर दिया। विभाग ने जिले में तीन असलहा का लाइसेंस रखने वाले असलहा स्वामियों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी कर रहा है। तीन असलहा रखने वाले लोगों को नोटिस देकर उनसे असलहा बेचने या दुकान पर जमा करने की जानकारी विभाग को देनी होगी। दुकानों पर असलहा बेचने की रसीद विभाग के असलहा बाबू (लिपिक) के पास जमा करना होगा। जिससे तीन असलहा लेकर स्टेटस सेंबल बनाने वाले शस्त्र धारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शस्त्र दुकानदारों द्वारा असलहा खरीदने से हाथ खड़ा करने के चलते लाइसेंस धारक परेशान हैं। ऐसे में कुछ असलहा स्वामी नया लाइसेंस बनवाने वाले लोगों से सम्पर्क कर असलहा लेने के लिए गुहार लगा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ ज्योति/ मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in