dentist-and-patient-fight-case-filed-on-five-including-three-women
dentist-and-patient-fight-case-filed-on-five-including-three-women

दंत चिकित्सक व मरीज के बीच मारपीट, तीन महिलाओं सहित पांच पर केस दर्ज

राजगढ़, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिले के शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के मेड़तवाल धर्मशाला स्थित दवाखाना पर दांत खराब करने की बात पर चिकित्सक व मरीज के बीच मुंहवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गुरुवार को मामले में दोनों पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार सुदामा नगर ब्यावरा निवासी डाॅक्टर विक्रम (27) पुत्र मुकेशकुमार सोनी ने बताया कि बीते रोज दांत खराब करने की बात कहकर राधाबाई (17)पुत्री रामचंदर दांगी निवासी बहादुरपुरा, कृष्णाबाई और कन्हैयालाल दांगी निवासी पड़ानिया गाली-गलौंज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं राधाबाई दांगी ने बताया कि दांत खराब करने की बात कहने पर डाॅक्टर विक्रम सोनी और उसकी पत्नी रेणू सोनी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्ष की तीन महिला सहित पांच के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in