declared-miscreant-stabbed-to-death
declared-miscreant-stabbed-to-death

घोषित बदमाश की चाकू घोंपकर हत्या

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। भारत नगर इलाके में शनिवार रात एक घोषित बदमाश को चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके पर से फरार हो गए। पुलिस को वारदात के आसपास लगे कुछ सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें मुख्य आरोपित अपने दो साथियों के साथ भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी कर उनको पकड़ने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ जे जे कॉलोनी वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में रहता था। वह भारत नगर पुलिस का घोषित बदमाश भी था, जिसपर कई केस दर्ज भी थे। पुलिस को बीती रात करीब सवा नो बजे राहुल को चाकू मारने की जानकारी मिली थी। पुलिस दीपचंद बंधु अस्पताल पहुँची, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। राहुल की छाती पर चाकू के तीन से चार गहरे निशान थे। पुलिस जब वारदात वाली जगह पहुँची। सड़क पर काफी ज्यादा खून बिखरा हुआ था। राहुल के भाई सचिन ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी इलाके में रहने वाले दीपक उर्फ मोटिया से झगड़ा हुआ था। उसने दीपक के।चाकू मार दिया था। दीपक तभी से बदला लेने की फिराक में।थे। छोटी छोटी बात पर दीपक उनको मारने की धमकी दिया करता था। जिसके कारण दोनों भाई सेक्टर-26 रोहिणी इलाके में भी रहने लगे थे। बीते शुक्रवार शाम 4 बजे वह राहुल के साथ अपनी नानी के घर रिठाला गए थे। साढ़े आठ बजे वे स्कूटी से वापिस घर आ गए थे। बाद में राहुल एल ब्लॉक स्थित पार्क में चला गया था। पार्क में पहले से ही सन्नी और उसका भाई कुन्नू थे। सन्नी राहुल के साथ बातें करता हुआ गली के बाहर तक आ गया था। जब मै भी किसी से फ़ोन पर बात करता हुआ गली के बाहर पहुँचा। दीपक चिल्लाकर बोल रहा था कि तेरे भाई ने मुझे चाकू मारे थे आज तुझे चाकू मारकर मार डालूंगा। दीपक के।साथ उसके दो और दोस्त थे। दीपक ने राहुल की छाती पर दो से तीन वार किए। राहुल खून से लथपथ हालात में सड़क पर गिर गया। वह शोर मचाते हुए राहुल की तरफ भागा। दीपक साथियों के साथ खून से सने चाकू को लेकर फरार हो गया। चाचा के लड़के की मदद से राहुल को तुरंत नजदीक के दीपचंद बंधू अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को वारदात की जानकारी दी थी। पुलिस दीपक के परिवार से उसके ठिकानों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in