Dead body of unknown woman found in well
Dead body of unknown woman found in well

कुएं में अज्ञात महिला का शव मिला

बस्ती, 09 जनवरी (हि.स.)। हर्रैया थाना क्षेत्र कसबे में स्थित पंजाब नेश्नल बैंक के समीप शनिवार दोपहर कुएं से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर सिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की है। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in