dead-body-of-a-railwayman-recovered-from-bullets
dead-body-of-a-railwayman-recovered-from-bullets

रेलकर्मी का गोलियों से छलनी शव बरामद

आसनसोल, 15 मई(हि.स.)। पश्चिम बर्दवान के चित्तरंजन इलाके में कर्नल सिंह पार्क के पास एक वाहन के अंदर से शनिवार को एक रेलकर्मी का शव बरामद किया गया। रेलकर्मी की पहचान आनंद कुमार भट्ट (45) के रूप में हुई है। उनका शरीर गोलियों से छलनी अवस्था मे बरामद किया गया है। सूत्रों के अनुसार उनके शरीर में करीब सात आठ गोलियां लगी हैं। पता चला है कि उक्त रेलकर्मी चित्तरंजन के 53 नम्बर वार्ड के निवासी थे। वह रेल कारखाने के कर्मचारी थे साथ ही प्राइवेट ट्यूशन भी पढ़ाते थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वह विभिन्न छोटे चिट फंडों में वित्तीय लेनदेन में भी शामिल थे। प्रारंभिक अनुमान है कि संभवतः हत्या व्यवसायिक लेनदेन के कारण हुई है। आनंद भट्ट का शव बरामद कर चित्तरंजन पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से घटना की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in