day-by-day-miscreants-shot-dead-mother-dairy-operator
day-by-day-miscreants-shot-dead-mother-dairy-operator

दिन-दहाड़े बदमाशों ने मदर डेयरी संचालक को गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। जाफराबाद इलाके में शनिवार दोपहर दिन-दहाड़े बदमाशों ने मदर डेयरी संचालक को गोली मार दी। जबाड़े में गोली लगने के बाद पीड़ित मनोज शर्मा (45) को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उनको मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शुरूआती जांच के बाद रंजिश में हमले की आशंका जताई जा रही हैं। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान इसी इलाके में दो लोगों को गोली मारने की घटना के बाद से दहशत का माहौल है। शुक्रवार देर रात को बदमाशों ने तस्लीम नामक युवक को पांच गोली मार दी थी। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक मनोज शर्मा परिवार के साथ घोंडा के राजपूत मोहल्ला में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी प्रतिभा शर्मा, दो बेटे, भाई संजय व अन्य सदस्य हैं। मनोज अपने भाई संजय के साथ मिलकर ब्रह्मपुरी मेन रोड पर बी-55 में मदर डेयरी का बूथ चलाते हैं। पुलिस को दिए बयान में संजय ने बताया कि सुबह के समय संजय डेयरी पर बैठते हैं, वहीं दो बजे के बाद मनोज डेयरी संभालते हैं। दोपहर के समय पड़ोसी दुकानदार ने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखा तो डेयरी में मनोज खून से लथपथ पड़े थे। फौरन पड़ोसी घायल को अस्पताल ले गए, वहां उनके परिजनों को भी मामले की सूचना दी। परिवार मनोज को लेकर मैक्स अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस को शाम करीब 4.20 बजे सूचना मिली। शुरूआती जांच के बाद पुलिस लूटपाट की बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश हत्या की वजह हो सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in