cybercrime-duping-190-lakhs-from-two-people
cybercrime-duping-190-lakhs-from-two-people

साइबर क्राइम: दो लोगों से 1.90 लाख की ठगी

जोधपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दो लोगों से दो लाख के आस पास रूपए ठगे के प्रकरण दर्ज हुए है। एक में पैसे ऑनलाइन निकले है तो दूसरे में इनाम का झांसा देकर रुपये ऐंठ लिए गए। पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है। फलौदी पुलिस के अनुसार केशव नगर फलोदी निवासी योगेश थावनी ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी को मोबाइल पर फोन किया। उसने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उसके खाते की जानकारी हासिल की और इसी दौरान खाता अपडेट करने की जानकारी देकर ओटीपी की लेकर उसके खाते से 98 हजार 800 रूपये की नकदी निकासी कर ली। जबकि मालियों का बास फलोदी निवासी कंवरलाल पुत्र गांधी माली ने पुलिस को बताया कि उम्मेदपुरा शिवपुरी निवासी दिलीप, योगचन्द, आशीष आदि ने सन 2015 से 2018 तक एक इनामी स्कीम चलायी। तब उससे दो हजार रूपए प्रतिमाह लिए गए। उससे कुल करीब नब्बे हजार रूपये हासिल किए। लेकिन न तो उन्होंने कोई लाटरी निकाली और नहीं अब समय पूरा होने के बावजूद रूपए लौटा रहे है। फलोदी पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in