crime-branch-caught-18-million-gutkha
crime-branch-caught-18-million-gutkha

क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 18 लाख का गुटखा

मुंबई, 25 फरवरी, (हि. स.)। क्राइम ब्रांच जोन 3 की टीम ने पालघर जिला स्थित मुंबई अहमदाबाद हाइवे के शिरसाड फाटा के पास गुटखा से भरा एक ट्रक जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मीरा भाईंदर - वसई विरार आयुक्तालय के उप आयुक्त डॉ महेश पाटील के आदेश पर क्राइम ब्रांच जोन 3 के पीआई प्रमोद बडाख की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई अहमदाबाद हाइवे के शिरसाड फाटा के पास गुटखा से भरा ट्रक पकड़ा है। जब्त किए गए गुटखा की कीमत 11 लाख व ट्रक की 7 लाख रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक मुकेश कुमार दिवान सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in