पाश्र्वनाथ सिटी में गायों की संदिग्ध हालात में मौत: मालिक का आरोप जहर देकर मारा

cows-die-in-parsvanath-city-under-suspicious-circumstances-owner39s-accusation-killed-with-poison
cows-die-in-parsvanath-city-under-suspicious-circumstances-owner39s-accusation-killed-with-poison

जोधपुर, 18 फरवरी (हि.स.)। निकटवर्ती पाल स्थित पाश्र्वनाथ सिटी क्षेत्र में रात में अज्ञात कारण से चार गायों व बछड़े की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार सुबह पशु मालिक को इसका पता लगने पर बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और गायों के शवों को पोस्टमार्टम करवाई के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया गया। मालिक का आरोप है कि उसकी गायों को जहर देकर मारा गया है। पुलिस अब इसमें तफ्तीश में जुटी है। पाश्र्वनाथ सिटी पाल के निकट रहने वाले रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि वह पशुधन का काम करते है। आज सुबह उनकी तीन गर्भवती, एक दुधारू गाय और एक बछड़े की मौत की जानकारी हुई। उनके साथ पांच पशुओं की मौत को लेकर रामकिशोर ने संदेह जताते हुए अज्ञात शख्स के खिलाफ बोरानाडा थाने में केस दर्ज करवाया है। रामकिशोर का कहना है कि उनकी गायों को जहर देकर मारा गया है। सुबह सूचना मिलने पर बाद में बोरानाडा पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। दोपहर में गायों के शवो को उठाया गया। पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही गायों की मौत का खुलासा हो पाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in