court-sent-three-poachers-to-jail
court-sent-three-poachers-to-jail

न्यायालय ने तीन अवैध शिकारियों को भेजा जेल

शोणितपुर (असम), 09 मई (हि.स.)। शोणितपुर जिला के रंगापाड़ा थानांतर्गत धेंडाई चाय बागान फैक्ट्री के पास पुलिस द्वारा अवैध शिकार के मामले में गिरफ्तार तीन अवैध शिकारियों को रविवार को तेजपुर की अदालत में पेश किया जहां से तीनों को न्यायालय ने जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि धेंडाई चाय बागान फैक्ट्री के पास गत शुक्रवार की देर रात को रंगापाड़ा थाना प्रभारी हितेश शर्मा के नेतृत्व में रंगापाड़ा रौनतपुर निवासी पाउलुश मुंडा, बितेन नाग और विनोद हेमरम को गिरफ्तार किया गया था। तीनों को जंगली जीवों का अवैध शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में केस नं. 38/2021यू/एस-447/34,पीडब्ल्यू सेक्शन 25(1,बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों के पास से एक हस्त निर्मित बन्दूक, धारदार डेगार और सत्रह राउंड जिंदा कारतूस, कई टार्च लाइट बरामद किया था। पुलिस ने बताया है कि यह तीनों युवक रात में जंगली जानवरों का शिकार करते थे। हिन्दुस्थान समाचार/ जयकिशोर/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in