क्राइम
बनबसा में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
बनबसा (चंपावत), 28 फरवरी (हि.स.)। फागपुर निवासी 18 वर्षीय आयुषी ने फांसी लगा कर जान दे दी। वह 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बनबसा थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि आयुषी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। परिजनों का कहना है कि उसने यह कदम क्यों उठाया, यह समझ से परे है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/मुकुंद