case-filed-against-one-who-instigates-religious-sentiments
case-filed-against-one-who-instigates-religious-sentiments

धार्मिक भावना भड़काने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नई टिहरी, 25 फरवरी (हि.स.)। धार्मिक भावनाओं को भड़काकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने पर देवप्रयाग पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उक्त व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिये स्थानीय लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए लगातार उकसा रहा था। देवप्रयाग पुलिस को सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम रणाकोटी ने क्षेत्र में लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसाने और जातीय विद्वेष फैलाने को लेकर मुनेठ गांव निवासी विनोद कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही सोशल मीडिया में उक्त व्यक्ति द्वारा हिंदू धर्म के विरुद्ध जारी किये वीडियो को भी बतौर सबूत पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस द्वारा तीर्थनगरी देवप्रयाग सहित प्रदेश में धार्मिक, शांति और सद्भाव के माहौल को बिगड़ने के प्रयास में मामले को गम्भीरता से लिया गया। पुलिस ने विनोद कुमार के खिलाफ सबन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि धर्म विशेष के विरुद्ध उक्त व्यक्ति द्वारा किये जा रहे प्रचार को देखते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एसआई विनोद थपलियाल को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उक्त मामले के उजागर होने के बाद पूरे क्षेत्र में जबरदस्त रोष बना हुआ है, लोगों ने दोषी व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in