Case filed against four including woman, husband and wife for naming police

पुलिस को नाम बताने पर महिला के साथ मारपीट, पति-पत्नी सहित चार पर केस दर्ज

राजगढ़, 09 जनवरी (हि.स.)। जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बांडी में पुलिस को लड़के का नाम उजागर करने की बात पर गांव के चार लोगों ने मिलकर महिला व उसके परिवार के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शनिवार को पति-पत्नी सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम बांडी निवासी रेखाबाई (35) पत्नी चुन्नीलाल कुशवाह ने बताया कि पुलिस को आरोपित का नाम उजागर करने पर गांव के केशर पुत्र झब्बूलाल, गायत्रीबाई पत्नी केशर, भगवान पुत्र कल्लू और शीलाबाई पत्नी विष्णु कुशवाह ने गाली-गलौंज करते हुए उसके व परिवारजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in