case-filed-against-15-people-for-assault-two-in-custody-including-former-corporator
case-filed-against-15-people-for-assault-two-in-custody-including-former-corporator

मारपीट के आरोप में 15 लोगों पर मामला दर्ज, पूर्व नगरसेवक सहित दो हिरासत में

मुंबई, 03 अप्रैल, (हि. स.)। पालघर जिले के तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अग्रवाल सर्कल इलाके में एक सर्विस सेंटर चलाने वाले युवक से मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक पूर्व नगरसेवक सहित 15 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने नगरसेवक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार अग्रवाल सर्कल निवासी रितिक राकेश सिंह (18) शुक्रवार दोपहर 3 बजे अपने सर्विस सेंटर पर था। इस दौरान बहुजन विकास आघाडी का पूर्व नगरसेवक सीताराम गुप्ता के साथ अरुण गुप्ता, शिवनारायण गुप्ता, अमीर पठान, समीर पठान व अन्य दस लोग वहां आए और सिंह के सर्विस सेंटर के शेड को तोड़ने लगे। इस बीच सिंह ने अपने परिजनों को बुला लिया। इस बीच सीताराम गुप्ता के साथ आए लोगों ने लाठी, रॉड से सिंह व उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान एक शख्स ने सिंह के शरीर पर चाकू से वार कर दिया। हमले में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर सीताराम गुप्ता सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच तुलिंज पुलिस कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in