Car fell into a ditch in Devprayag, two people injured

देवप्रयाग में कार खाई में गिरी, दो लोग घायल

नई टिहरी, 01 जनवरी (हि.स.)। देवप्रयाग के बागवान-ललूड़ीखाल मार्ग पर गुरुवार रात कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को 300 मीटर गहरी खाई से ऊपर निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती करवाया है। घायलों की पहचान ललूड़ीखाल निवासी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बीर सिह नेगी पुत्र महचन सिंह नेगी और प्रधानपति धीरेंद्र सिंह पुत्र जबर सिंह के रूप में हुई है। राजस्व उप निरीक्षक दीपेंद्र राणा की सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in