burning-millions-of-cars-and-bikes-on-the-highway
burning-millions-of-cars-and-bikes-on-the-highway

महामार्ग पर करोड़ो की कार और बाइक जलकर खाक

मुंबई,25 फरवरी (हि. स.)।मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग से महँगी कार लेकर जा रहे एक कंटेनर में भीषण आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते कंटेनर सहित करोड़ो की कार और बाइक जलकर खाक हो गईं। यह घटना गुरुवार को मनोर के चिल्लार फाटा के करीब हुई है। मुंबई से दिल्ली के लिए कंटेनर निकला था। चालक को मनोर इलाके में कंटेनर के ऊपर से धुआं निकलते दिखा। जिसके बाद उसने सर्विस रोड पर कंटेनर रोक कर देखा तो कंटेनर से ले जाई जा रही कार और बाइक में आग लगी थी। हादसे में करोड़ो की मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, व्हल्बो कंपनी की तीन कार और कीमती बाइक जलकर खाक हो गई। शार्ट सर्किट से आग लगने की प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है। आरोप है, कि अग्निशमन दल की गाड़ियां अगर समय पर पहुँची होती तो हादसे में हानि को कम किया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in