नकली पुलिस बनकर सर्राफा व्यापारी को लूटा

bullion-merchant-looted-as-fake-police
bullion-merchant-looted-as-fake-police

धार, 17 फरवरी (हि.स.)। धार, 17 फरवरी (हि.स.)। धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में नकली पुलिस बनकर सर्राफा व्यापारी को लूटने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार और बुधवार के दरमियानी रात की है। यह घटना उस समय हुई जब सर्राफा व्यापारी माहेश्वर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की वर्दी पहने हुए चार लोगों ने उसे रोका और थाने ले जाने के नाम पर उसकी गाड़ी में बैठ गए। इसी बीच अंदेशा होने पर व्यापारी अपनी गाड़ी से कूदकर विनय थाने पहुंचा। इसी बीच चारो बदमान गाड़ी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और लाख रुपये नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी धामनोद थाने पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने व्यापारी विनय की शिकायत पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। हिंदुस्थान समाचार / ज्ञानेंद्र त्रिपाठी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in