bullets-in-property-dispute
bullets-in-property-dispute

प्रॉपर्टी विवाद में चली गोलियां

नई दिल्ली, 07 अप्रैल(हि.स.)। बाहरी उत्तरी जिले के स्वरूप नगर इलाके में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर फायरिंग हो गई। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी है। पुलिस ने वारदात में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मौके पर से कुछ कारतूस के खोल भी जब्त हुए हैं। पुलिस के मुताबिक स्वरूप नगर पुलिस को बुधवार दोपहर के वक्त कौशिक एनक्लेव, अमृत विहार मोड़ के पास दीप एसोसिएटस में गोली चलने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर काफी सामान बिखरा हुआ था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। जो कि एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रॉपर्टी विवाद का लग रहा है। लेकिन जिस पिस्टल से गोलियां चली है। उसका लाइसेंस था या नहीं इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को जब्त कर लिया है। पुलिस ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in