bsf-arrested-bangladeshi-woman-in-human-trafficking-case
bsf-arrested-bangladeshi-woman-in-human-trafficking-case

मानव तस्करी मामले में बांग्लादेशी महिला को बीएसएफ ने दबोचा

कोलकाता, 11 फरवरी (हि. स.)। सीमा सुरक्षा बल (दक्षिण बंगाल फ्रंटियर) के जवानों ने बुधवार देर रात एक बांग्लादेशी महिला को उस समय पकड़ा जब वह अवैध तरीके से बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रही थी। गुरुवार को इस बारे में बीएसएफ की ओर से जानकारी दी गई है। महिला की पहचान शिल्पी खातून (35) के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश के सतखीरा जिले के बोलली गांव की निवासी है। उसे उत्तर 24 परगना जिले के चौकी तराली सीमावर्ती क्षेत्र से पकड़ा गया है। बताया गया है कि 112 वाहिनी के जवान चौकी तराली सीमावर्ती क्षेत्र पर पेट्रोलिंग ड्यूटी कर रहे थे उसी समय अचानक जवानों ने एक संदिध महिला को देखा जो कि भारत से बांग्लादेश जाने के लिए सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उस महिला को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। महिला से पहचान पत्र मांगा गया लेकिन महिला के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं था। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिला ने बताया कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है। छह साल पहले वह भारत में अवैध तरीके से आई थी। उसने बताया कि वह अपने पति से तलाक लेकर अपने दो बच्चों की देखरेख करती है। गरीबी के कारण, अपने परिवार और समाज द्वारा दबाव डालने पर उसने अपनी घरेलू समस्याओं का समाधान करने के लिए भारत आकर देह व्यापार करने का फैसला किया। वह अपनी सहेली सलमा के पति से मिली जिसने उसके साथ दो दूूूसरी लड़कियों और एक आदमी को सीमा पार कराया। इसके बाद वह एक भारतीय दलाल से मिली जो उसे मुंबई ले गया। मुंबई में वह एक किराए के घर में रही जिसका मालिक माधव दास जो पश्चिम अंधेरी (मुंबई, महाराष्ट्र) का निवासी था। वहां उसने वेश्यावृत्ति का काम शुरू कर दिया। वह साल में एक बार बांग्लादेश अपने घर अवैध तरीके से सीमा पार कर जाती है। बुधवार को वह एक भारतीय दलाल की मदद से बांग्लादेश अपने बच्चों से मिलने के लिए जाने वाली थी। लेकिन सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे पकड़ लिया। इस मामले के तार मानव तस्करी से जुडे होने का अंदेशा है। महिला को स्वरूपनगर थाने को सौंप दिया गया हैै। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in