briquette-operator39s-son-shot-dead
briquette-operator39s-son-shot-dead

ईट भट्ठा संचालक के पुत्र की गोली मारकर हत्या

छपरा, 1 मार्च (हिस)। मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में ईट भट्ठा संचालक के पुत्र की गोली मारकर रविवार की देर रात करीब दस बजे हत्या कर दी गयी। वह मोहम्मदपुर पंचायत के मुखिया सिया देवी का पौत्र और ईट भट्ठा संचालक शैलेंद्र उपाध्याय का पुुत्र अवनीश उपाध्याय उर्फ आकाश कुमार था। रविवार की शाम से ही वह घर पर नहीं पहुंचा था और परिजन उसे तलाश कर रहे थे। मोहम्मदपुर गांव में ही शैलेंद्र उपाध्याय के द्वारा एक निजी स्कूल खोला गया है तथा महमदपुर चंवर में ईट भट्ठा है । गायब युवक को पहले स्कूल पर खोजा गया। वहां नहीं रहने पर ईंट भट्ठा पर खोजबीन की गई। वहां उसकी बाइक मिली लेकिन वह नहीं दिख रहा था। काफी देर तक खोजने पर ईट पाथने वाले खटाल में उसका शव पाया गया। सिर में गोली मारकर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पाकर रात में ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। हत्या के कारणों तथा हत्यारों के बारे में अब तक पता नहीं चला है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि अवनीश उपाध्याय उर्फ आकाश कुमार ईट भट्ठा का व्यवसाय संभालता था। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in