bike-riding-miscreants-shot-at-declared-miscreant39s-house
bike-riding-miscreants-shot-at-declared-miscreant39s-house

बाइक सवार बदमाशों ने घोषित बदमाश के घर पर चलाई गोली

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (हि.स.)। बाहरी जिले के सुल्तानपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक घोषित बदमाश के घर पर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के समय बदमाश अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोलकाता गया हुआ था और घर पर सिर्फ उसकी पत्नी थी। वहां से आने के बाद बदमाश ने थाने में गोलीबारी करने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस उसकी पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुरी थाने का घोषित दीपक (36) अपनी पत्नी पूनम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पी ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहता है। पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मार्च को उसका पति दीपक परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोलकाता गया था। बीती रात वह घर में अकेली थी। घर में खाना बना रही थी कि अचानक गली में गोली चलने की आवाज सुनाई की। बाहर आकर देखा तो गोलीबारी करने वाले बदमाश बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पूनम ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और फोन कर अपने पति को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से दो खोखा मिला। पूनम ने उस रात बयान नहीं दिया। पूनम ने पुलिसकर्मियों को अपने पति से फोन पर बात करवाई। जिसने बताया कि वह दिल्ली आकर शिकायत देगा। जांच में पता चला कि दीपक इलाके का घोषित बदमाश है और उसपर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से विरोधी गैंग के बदमाशों ने उसके घर पर गोलीबारी की है। बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद दीपक ने थाने में शिकायत दी। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर गोलीबारी करने वाले बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in