बिहटा के बधार में मिली गंभीरावस्था में बेहोश पड़ी अज्ञात महिला, पटना रेफर
बिहटा के बधार में मिली गंभीरावस्था में बेहोश पड़ी अज्ञात महिला, पटना रेफर

बिहटा के बधार में मिली गंभीरावस्था में बेहोश पड़ी अज्ञात महिला, पटना रेफर

बिहटा,13 जून (हि.स.)।थाना क्षेत्र के सदिसोपुर मार्ग पर सहवाजपुर-माधोपुर के बधार में शनिवार को पुलिस ने अचेतावस्था में पड़ी करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला को गंभीर हालत में बरामद किया है।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे बधार से बेहोशी की हालत में उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।जहाँ से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अचेतावस्था में पटना रेफर कर दिया है।महिला के गले पर रस्सी के दाग सहित कई जख्म के निशान पाये गये है।ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया है।जब वह बेहोश हो गयी तो अपराधी उसे मृत समझकर बधार में फेेंककर भाग निकले। बधार में अचेतावस्था में पड़ी महिला को स्थानीय लोगों ने देखा था और इसकी सूचना पुलिस को दी।घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि बधार से करीब 40 वर्षीय महिला को बेहोशी की हालत में गंभीर अवस्था बरामद किया गया है। उसके शरीर पर कई जख्म है।ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया है।वैसे महिला के होश में आने के बाद ही मामला साफ होगा। हिन्दुस्थान समाचार/किशोर/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in