Bhopal: Dead man murdered by night by crushing his head, dead body found in Jamburi ground

भोपालः रात से लापता युवक की सिर कुचलकर हत्या, जंबूरी मैदान में मिला शव

भोपाल, 14 जनवरी (हि.स.)। राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक बुधवार रात से ही गायब था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार भेल क्षेत्र के पिपलानी थानांर्गत जंबूरी मैदान में 100 क्वार्टर के पास गुरुवार सुबह लोगों को एक युवक की लाश पड़ी दिखी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान मूलत: बाड़ी बरेली निवासी चंदन कहार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह प्राइवेट काम करता था और सतनामी नगर में रहता था। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक युवक बुधवार रात से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक के चेहरे पर किसी ठोस चीज या पत्थर से वार दिया गया है। ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पिपलानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने परिजन को सूचना दे दी है। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मृतक चंदन का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in