be-vigilant-of-duty-discharge-the-duties-honestly-policeman-sp
be-vigilant-of-duty-discharge-the-duties-honestly-policeman-sp

ड्यूटी के प्रति सजग हो ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वाहन करें पुलिसकर्मी-एसपी

देवरिया,06 मार्च (हि.स.)। जनपद के थानों में फरियादियों की फरियाद नहीं सुनी जा रही है। माल खानों का रख-रखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। ऐसी तमाम शिकायतें हो रही है। ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेकर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र लगातार थानों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को पुलिस कप्तान ने सलेमपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। कोतवाली पहुंचे एसपी को देखते ही मौजूद पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। एसपी ने कार्यालय में उपस्थित पुलिसकर्मियों से अभिलेखों को चेक किया। इन अभिलेखों के संबंध में पूछताछ के बाद उनके रख-रखाव के लिए उचित दिशा निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन भोजनालय का निरीक्षण के बाद आरक्षी बैरक समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में उपस्थित पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी के प्रति व कर्तव्य और दायित्व के प्रति उचित दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर उपस्थित महिला आरक्षी से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। महिला हेल्प डेस्क के संबंध में कार्यों के प्रति उचित दिशा निर्देश दिया। पुलिस कर्मियों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं होली त्योहार के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने व एस-टेन, सी-प्लॉन एप में प्रत्येक ग्राम से 10 संभ्रांत व्यक्तियों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in