बरवाला रोड पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

बरवाला रोड पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

नई दिल्ली, 06 जुलाई (हि.स.)। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाश ने कई राउंड गोली चला दी। पुलिस ने भी बचाव करते हुए बदमाश पर गोलियांं चलाईं। उनको काफी मशक्कत के बाद दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान सन्नी डबास उर्फ काला के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से बाइक, दो पिस्टल और सात कारतूस जब्त किए हैं। वह 26 वारदातों में शामिल रहा है। वह प्रेम नगर पुलिस का घोषित बदमाश है। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि बीते 29 मई को एनआईए थाने में भीम सिंह नामक युवक ने अपने ऊपर बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोलियां चलाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। भीम सिंह वारदात के वक्त अपने खेतों से लौट रहा था। गोली चलाने वालों में मनीष नामक युवक पर शक जाहिर किया था। जिससे जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वारदात के बाद से ही मनीष भी फरार चल रहा था। एसएचओ अरविंद कुमार की देखरेख में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश कर रही थी। मनीष को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिससे सन्नी डबास के बारे में पता चला था। बीती रात पौना एक बजे के करीब थाने में तैनात कांस्टेबल विनोद को पता चला कि सन्नी डबास इलाके में आकर किसी से मिलने वाला है। सब इंस्पेक्टर राजेश, धर्म सिंह कांस्टेबल सत्यवीर और विनोद ने बरवाला रोड पर घेराबंदी की। सन्नी को बाइक पर आता देखकर, जब उसको रुकने का इशारा किया। सन्नी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। कांस्टेबल सत्यवीर ने उसको कूदकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से भागने लगा। कांस्टेबल विनोद ने बेरिकेटस को सड़क के बीचोबीच धकेल दिया। बैरिकेड्स से बाइक टकराने पर सन्नी बाइक समेत सड़क पर गिर गया। उसने भागते हुए पिस्टल से कई राउंड गोली चलाई। सब इंस्पेक्टर राजेश गोली से बाल-बाल बच गया। जब सत्यवीर उसको पकड़ने के लिए आगे आया उस पर भी गोली चला दी। सत्यवीर के गोली पास से निकल गई। सन्नी अभी पिस्टल में गोली लोड करके चलाता। कांस्टेबल विनोद ने सन्नी का पीछा करते हुए उसके पैर में गोली मार दी। सन्नी वहीं पर गिर गया। उसको तुरंत सत्यवीर और विनोद ने काबू कर उसके पास से पिस्टल अपने कब्जे में ली। उसे तुरंत महर्षि वाल्मिकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि सन्नी दो लोगों की हत्या की साजिश कर रहा था। इसमें एक शख्स कुतुब गढ़ का रहने वाला है, जिसने सनी के चचेरे भाई की पिटाई की थी, जबकि दूसरा शख्स मुबारक पुर गांव का है, जिसके साथ सनी का सट्टे को लेकर झगड़ा है। उसने मनीष के साथ सौदा किया था कि वह भीम को मारने में मनीष की मदद करेगा, जिसके बदले में मनीष को भी इन दोनों की हत्या में साथ देना होगा। चूंकि मनीष को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है इसलिए वह हत्या करने के लिए दूसरे साथी की तलाश कर रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in