ballia-elderly-person-killed-in-a-fight-while-drinking-alcohol
ballia-elderly-person-killed-in-a-fight-while-drinking-alcohol

बलिया : शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में अधेड़ की गई जान

बलिया, 21 अप्रैल (हि. स.)। दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव में बीच रात शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोकटी थानाध्यक्ष ने बताया कि लछूटोला निवासी विजय राम (51) पुत्र रामगति राम मंगलवार रात पास के गांव मुरारपट्टी गया था। वहां एक युवक के साथ शराब पीने लगा। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर विजय राम के साथ देखे गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in