हरियाणा में बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने और हत्या करने वाला दिल्ली में पकड़ा

हरियाणा में बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने और हत्या करने वाला दिल्ली में पकड़ा

नई दिल्ली, 24 जुलाई (हि.स.)। 2017 में साफिदन हरियाणा में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने, शिकायतकर्ता की निर्मम हत्या करने और इलाके की ही एक लडक़ी के साथ बलात्कार करने की वारदात में शामिल एक कुख्यात बदमाश को नांगलोई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जींद हरियाणा के रहने वाले संदीप के रूप में हुई है। वह हरियाणा और दिल्ली में सात वारदातों में शामिल रहा है। जिसको हरियाणा पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी के पकड़े जाने के बारे में हरियाणा पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। जिला पुलिस उपायुक्त ए कॉन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और खुफिया विभाग से मिलने वाली सुचनाओं को देखते हुए। थानास्तर पर गश्त बढ़ा दी गई हैं। नांगलोई एसएचओ वी एन झा की टीम हाईवे पर ज्यादा नजर रखे हुए हैं। पुलिस टीम जब हाईवे पर गश्त कर रही थी। उन्होंने आरोपी को बाइक पर काफी तेजी से आते हुए देखा था। शक होने पर आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की थी। जिसका काफी दूरी तक पीछा करने के बाद दबोच लिया था। आरोपी से के एन काटजू मार्ग इलाके से चोरी की गई बाइक और चाकू बरामद हुआ। आरोपी से जब पूछताछ की गई। पुलिस भी हैरान रह गई। बीते 28 जून को आरोपी संदीप ने अपने साथी अजीत के साथ अपने इलाके में रहने वाले जितेन्द्र नामक युवक की सूआं घोंपकर निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद दोनों आरोपी अलग अलग फरार हो गए थे। असल में 2017 में जितेन्द्र ने आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में इलाके में लगी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बाहर आने के बाद वह जितेन्द्र से बदला लेना चाहता था। इसके अलावा 2018 में उसने एक किशोरी से दुष्कर्म किया था। जिसकी थाने में पीडि़त लडक़ी ने शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। इसके अलावा दिल्ली आकर उसने के एन काटजू और पश्चिम विहार इलाके में वाहन चोरी की वारदात की थी। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in